Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
ऐतिहासिक झंडा मेला की शुरुआत, 86 फीट ऊंचे झंडे जी का किया गया आरोहण - uk1news

ऐतिहासिक झंडा मेला की शुरुआत, 86 फीट ऊंचे झंडे जी का किया गया आरोहण

राजधानी देहरादून में लगने वाले ऐतिहासिक झंडा मेले की शुरुआत हो गई है।
देहरादून में दरबार साहिब झंडेजी का शनिवार को आरोहण किया गया। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश सहित देशभर से आए श्रद्धालुओं ने जय जयकारों के बीच झंडे जी का आरोहण किया। झंडे जी के आरोहण के लिए कई दिन पहले से ही श्रद्धालु देश के विभिन्न स्थानों से देहरादून पहुंचे। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में 86 फीट ऊंचे झंडेजी के आरोहण के साथ विधिवत झंडा मेला शुरू हो गया है। इस बार पंजाब के होशियारपुर के हरभजन सिंह के परिवार ने झंडेजी पर दर्शनी गिला़फ चढ़ाया। मेले के आयोजन को लेकर पुलिस ने चाकचौबंद की सुरक्षा व्यवस्था की है और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *