Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
2 अप्रैल को होगी पीएम मोदी की जनसभा….. - uk1news

2 अप्रैल को होगी पीएम मोदी की जनसभा…..

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उत्तराखंड में होने वाली जनसभाओं की तिथि घोषित करदी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान रुद्रपुर में नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी शुरू कर दी है। रुद्रपुर में होने वाली रैली के लिए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को रैली संयोजक नियुक्त किया गया है। जिसमे युवा मोर्चा , महिला मोर्चा सहित तमाम मोर्चे रैली में संख्या जुटाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *