Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
24 घंटे बार खोलने के आदेश को किया निरस्त………. - uk1news

24 घंटे बार खोलने के आदेश को किया निरस्त……….

Oplus_131072

देहरादून

24 घंटे बार खोलने के आदेश को किया निरस्त

जिला प्रशासन ने देहरादून के एक निजी होटल में 24 घंटे बार खोलने के आदेश को निरस्त कर दिया है। 24 घंटे बार खोलने के आदेश की सोशल मीडिया और आम जनता में जमकर आलोचना हो रही थी, जिसके बाद जिला प्रशासन की सिफारिश के बाद आबकारी आयुक्त ने बार को दिए गए अतिरिक्त समय को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम सविन बंसल ने बताया कि मेरे कार्यभार संभालने से पहले ही बार को अनुमति देने का आदेश जारी हो गया था, जिसका पालन करते हुए होटल के बार को अनुमति दी गई थी। लेकिन नए निर्देशों के अनुसार सभी बार और शराब की दुकानें 11 बजे तक ही खुली रहेगी। अगर कोई व्यापार स्वामी इसका उल्लंघन करता पाया जाएगा उस पर कड़ी कारवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बीते दिनों सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ड्रिंक एंड ड्राइव बना है, जिसके कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बार और शराब की दुकानों को समय पर बंद करने के निर्देश आलाधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *