Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
बढ़ते सड़क एक्सीडेंट के मामलों को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश………. - uk1news

बढ़ते सड़क एक्सीडेंट के मामलों को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश……….

Oplus_131072

देहरादून

बढ़ते सड़क एक्सीडेंट के मामलों को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीएम ने दिए कई निर्देश

राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन जरूर करें। आपको बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संजीदगी दिखाई है और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ-साथ ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने मदिरा की दुकानों और पब और बार को नियमों के तहत और तय समय पर ही खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आदेश का पालन नहीं करेंगे तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *