Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
उत्तराखंड महिला आयोग का स्थापना दिवस आज……… - uk1news

उत्तराखंड महिला आयोग का स्थापना दिवस आज………

देहरादून

उत्तराखंड महिला आयोग का स्थापना दिवस आज

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि 11 नवंबर 2005 को महिला आयोग की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं के लिए बेहतर कार्य कर रहा है। प्रदेश में सभी जिलों में महिलाओं का हाल लगातार जाना जा रहा है। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने तथा वन स्टॉप में महिला हेल्पलाइन की स्थिति जानी जा रही है। वहीं श्रीनगर और अल्मोड़ा महिला थाने में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति भी जानी जा रही है। विश्वविद्यालयों में युवतियों के साथ संपर्क कर जनजागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ स्पा सेंटर में लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे महिलाओं के साथ होने वाले गलत कृत्यों को रोका जा सके। महिला तस्करी को रोकने के लिए राज्य पुलिस के साथ लगातार सत्यापन कार्यवाही करने के साथ ही बेहतर कार्य किया जा रहा है।
इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की भी सहायता की जा रही है। राज्य में जल्द ही महिला नीति को लागू किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *