45 करोड़ की ठगी के आरोपी बिल्डर की पत्नी UAE में गिरफ्तार……………….

Oplus_16908288

45 करोड़ की ठगी के आरोपी बिल्डर की पत्नी UAE में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी तेज

देहरादून से फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी कर फरार चल रहे बिल्डर दंपती दीपक मित्तलकी पत्नी राखी मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब इन्हें भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, देहरादून से फरार होने के बाद दीपक मित्तल, राखी मित्तल और उनके बेटे रुद्राक्ष मित्तल ने दुबई में G-12, डिस्कवरी गार्डन इलाके में अपना ठिकाना बना रखा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि उनकी बेटी दिव्या मित्तल नीदरलैंड के मास्ट्रिख्ट शहर के स्टेटेनसिंगेल क्षेत्र में रह रही है।

जांच एजेंसियों को मित्तल परिवार के वर्तमान में उपयोग किए जा रहे मोबाइल नंबरों की भी जानकारी मिली है। इनमें दीपक मित्तल के तीन संपर्क नंबर, जबकि राखी, रुद्राक्ष और दिव्या के एक-एक नंबर शामिल बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि मित्तल दंपती पर देहरादून में फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इस परिवार की तलाश में पुलिस और जांच एजेंसियां जुटी हुई थीं। अब UAE में गिरफ्तारी के बाद पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों को भारत लाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *