देहरादून
ats कॉलोनी धरना
खबर देहरादून से हैं जहां आईटी पार्क स्थित एटीएस कॉलोनी के निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया है। एटीएस कॉलोनी की गेट पर धरना दे रहे कॉलोनी निवासियों ने बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया है। एटीएस निवासी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल पिछले कई सालों से कॉलोनी के अंदर कॉलोनी निवासियों से अभद्रता गाली गलौज और मारपीट करते रहते हैं। जिसको लेकर पुलिस में शिकायत भी की गई है और मुकदमा भी दर्ज कराया गया है लेकिन इसके बावजूद समय समय पर पुनीत अग्रवाल की तरफ से कॉलोनी के लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज किया जा रहा है कॉलोनी निवासियों का कहना है कि प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करें ताकि कॉलोनी के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे।
