अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने नामांकन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गड़िया कपकोट, रानीखेत विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल मौजूद रहे। अजय टम्टा के नामांकन कराने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी रैमजे इण्टर कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा सीट पर ऐतिहासिक जीत होगी। तो वही केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी कहा कि जनता भाजपा के कार्यों से खुश है। अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने भी ऐतिहासिक जीत का दावा किया।
