Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
रुड़की में होटल में अपने प्रेमी के साथ मिली युवती, मंगतेर ने करवा दिया निकाह - uk1news

रुड़की में होटल में अपने प्रेमी के साथ मिली युवती, मंगतेर ने करवा दिया निकाह

हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक अचानक पुलिस को लेकर होटल में आ धमका. जहां उसने अपनी मंगेतर युवती को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे से धर दबोचा. जिससे मामला गरमा गया. इसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ गंगनहर कोतवाली ले गई.

मामले की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए और उनमें तीखी नोकझोंक हो गई. जिसके बाद बीजेपी नेता ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया. फिर प्रेमी जोड़े का नजदीकी मस्जिद में निकाह कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली.जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को रविवार को दिन के समय रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में एक युवती और उसके प्रेमी को गांव ही के कुछ लोगों ने जाते हुए देख लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके मंगेतर को दे दी.

सूचना मिलते ही तत्काल युवती का मंगेतर और उसके परिजन मौके पर पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंच गई और पुलिस को साथ लेकर उन्होंने होटल के कमरे में छापा मार दिया.

छापेमारी के दौरान युवती अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद मिली. इसी बीच दोनों पक्षों के लोग भी वहां पर पहुंच गए. जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया. मामला गरमाया तो पुलिस प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर अपने साथ गंगनहर कोतवाली ले गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *