Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
दुग्ध उत्पादन में लगातार आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड……….. - uk1news

दुग्ध उत्पादन में लगातार आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड………..

*देहरादून*

दुग्ध उत्पादन में लगातार आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड दुग्ध उत्पादन में लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार इसको और आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि 2021-22 में जब उन्होंने इस मंत्रालय को संभाला था तो उस समय जो उत्तराखंड का आंचल दूध है इसको लेकर के काफी शिकायतें थी। लेकिन उन्होंने इन शिकायतों को दूर किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड के दुग्ध संघ नुकसान में थे, लेकिन आज के समय में सभी दुग्ध संघ मुनाफे में है। उत्तराखंड ने दो लाख साठ हजार लीटर दूध का लिमिट टच किया है। पहले यह 2 लाख 5 हजार से 2 लाख 10 हजार के बीच होता था। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके समय में दूध की कीमत 8 से 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाई गई है। साथ ही किसानों को राहत पहुंचाने के लिए भूसे पर भी सब्सिडी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में आंचल कई प्रोडक्ट बना रहा है, जिसके सुखद परिणाम सामने आए हैं। जहां 2021-22 में आंचल का टर्नओवर 5 करोड़ प्रतिवर्ष था वहीं अब वह 2024 में बढ़कर 50 करोड़ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *