Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
22 अक्तूबर की रात से 48 घंटे के लिए कार्य वहिष्कार करेगा परिवहन निगम ……….. - uk1news

22 अक्तूबर की रात से 48 घंटे के लिए कार्य वहिष्कार करेगा परिवहन निगम ………..

Oplus_131072

देहरादून

22 अक्तूबर की रात से 48 घंटे के लिए कार्य वहिष्कार करेगा परिवहन निगम

उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा ने आगामी 22 अक्तूबर की 12 बजे रात से 48 घंटे के लिए कार्यबहिष्कार करने का ऐलान किया है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा परिवहन निगम के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसके विरुद्ध तीन मांगों को लेकर सांकेतिक कार्य वहिष्कार करने करने जा रहा है। पहला तो जब निगम का गठन हुआ था तो 7100 नियमित कर्मचारी थे और 3000 के करीब कर्मचारी कॉन्टेक्ट के आधार पर हैं जो 17 से 18 साल से काम कर रहे हैं उन्हे नियमित किया जाए। दूसरा बसों की संख्या में लगातार कमी आई है उन्हे दूर किया जाए और वर्तमान में 300 वैध बसें है और 130 बसें पाइपलाइन में है इसकी कमी को दूर किया जाए। इसके साथ ही रोडवेज के अधिसूचित मार्गों पर सरकार द्वारा जो प्राइवेट बसों को परमिट देने की जो अधिसूचना जारी की गई उसे दूर किया जाए। इस बार के कार्य वहिष्कार से सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चित काल के लिए कार्य वहिष्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *