Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
चारधाम और हेमकुण्ड साहिब यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं…………….. - uk1news

चारधाम और हेमकुण्ड साहिब यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं……………..

Oplus_16908288

*चारधाम और हेमकुण्ड साहिब यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं*

*अब तक 23 लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन*

उत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रा शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है
जिसमे अब तक लगभग 23 लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कंट्रोल द्वारा प्रतिदिन यात्रा मार्गों और धामों पर उमड़ रही भीड़ की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है।

संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों, विशेषकर जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में कुमाऊं परिक्षेत्र से भी अतिरिक्त पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

यात्रा मार्गों और धामों पर पैरामिलिट्री फोर्स, प्रांतीय रक्षक दल, एसडीआरएफ और स्थानीय जिला पुलिस के जवान लगातार 24 घंटे सेवा में तैनात हैं।

पिछले सप्ताह से ही भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सीधे तौर पर ग्राउंड जीरो पर कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन संभाल रहे हैं।

जैसे-जैसे धामों में भीड़ बढ़ रही है, पुलिस अपनी व्यवस्थाओं को और अधिक संवेदनशील और मजबूत कर रही है।

उत्तराखण्ड पुलिस सभी तीर्थयात्रियों का देवभूमि में स्वागत करती है और अपील करती है कि वे पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि उनकी यात्रा मंगलमय और सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *