Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
प्रदेश मौसम अपडेट दो दिनों की यलो अलर्ट की चेतावनी. भारी बरसात.बिजली गिरने. ओलावृष्टि की संभावना । - uk1news

प्रदेश मौसम अपडेट दो दिनों की यलो अलर्ट की चेतावनी. भारी बरसात.बिजली गिरने. ओलावृष्टि की संभावना ।

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य में मौसम मंगल वार से कुछ बदला हुआ दिखाई दे रहा है मौसम विभाग ने 30 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के विभिन्न जनपदों में वर्षा और हिमपात होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 27 मार्च को उत्तरकाशी. चमोली. तथा पिथौरागढ़. जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कही-कही हल्की बरसात तथा कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है साथ ही मौसम विभाग ने 28 और 29 तथा 30 मार्च तक उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों को छोड़कर शेष जनपदों में बरसात और हिमपात की बात व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग.बागेश्वर .तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात हो सकता है मौसम विभाग ने 29 मार्च और 30 मार्च को राज्य के सभी जनपदों में मौसम बिगड़ने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी कर कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने 30 और 29 मार्च में गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने ने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *