Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
चमोली जिले में बादल फटने के बाद सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, एनडीआरएफ की टीम भी मुस्तैदी से निभा रही जिम्मेदारी………….. - uk1news

चमोली जिले में बादल फटने के बाद सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, एनडीआरएफ की टीम भी मुस्तैदी से निभा रही जिम्मेदारी…………..

चमोली जिले के नंदप्रयाग में बादल फटने से काफी धन हानि हुई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरी, लगाफाली क्षेत्र में बादल फटने से भारी वर्षा और मलबा आने के कारण भीषण क्षति हुई। सूचना मिलते ही 15वीं वाहिनी
एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश कुमार के निर्देशन में एक टीम गोचर से मौके पर पहुंची। यह टीम निरीक्षक राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में सुबह 9:35 पर पहुंची और 9:40 से ही एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। टीम ने उपकरणों और हैंड टूल्स की मदद से ध्वस्त मकानों में लगातार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना शुरु कर दिया। इस घटना में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं और कई लोगों के मलवे में फंसे होने की संभावना जताई गई है। एनडीआरएफ की टीम ने कई घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया तथा पशुओं को भी सुरक्षित निकाला। एनडीआरएफ की टीम सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर चल रही है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके अतिरिक्त, कमांडेंट सुदेश कुमार ने अवगत कराया कि 15वीं वाहिनी
एनडीआरएफ की 13 अन्य टीमे ं वर्तमान में उत्तराखंड के विभिन्न संवेदनशील स्थानों एवं चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थानीय जनता एवं श्रद्धालुओं की किसी भी
मानवीय एवं प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *