Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
मंदिर का ताला तोड़कर 02 चोरी की घटनाओ का 24 घंटे के भीतर राजपुर पुलिस ने किया अनावरण…………… - uk1news

मंदिर का ताला तोड़कर 02 चोरी की घटनाओ का 24 घंटे के भीतर राजपुर पुलिस ने किया अनावरण……………

*थाना राजपुर देहरादून*

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*मंदिर का ताला तोड़कर 02 चोरी की घटनाओ का 24 घंटे के भीतर राजपुर पुलिस ने किया अनावरण*।

*01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*।

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई छत्र, धन यंत्र आदि सामान व नगद धनराशि की बरामद*

*अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देता था चोरी की घटनाओं को अंजाम*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*

1-दिनांक 06/08/26 को सुमन देव उनियाल निवासी कुल्हान सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना हाजा आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कुल्हान स्थित हनुमान मंदिर से छत्र , धन यंत्र व नगद धनराशि चुरा लिया है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना हाजा पर धारा 305 (D) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
2-दिनांक 06 /08/26 को वादी श्री संदीप फरासी निवासी फरासी मोहल्ला सहस्त्रधारा रोड द्वारा थाना हाजा आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके डंडा खुदानेवाला सहस्त्रधारा रोड स्थित कालिका मंदिर से धन यंत्र व नगद धनराशि चुरा ली गई है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना हाजा पर धारा 305(D) BNS बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना क्षेत्र में लगातार 02 चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत व उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना हाजा पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सभी घटना स्थलों का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में मंदिर /दुकान चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 07.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त आशीष कुमार सैनी को निकट आईटी पार्क गेट सहस्त्रधारा रोड के पास से चोरी की गई मंदिर की छत्र,धन यंत्र व नगर धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात विवेचक द्वारा उक्त अभियोग में धारा 317(2),331(4)BNS की बढ़ोतरी की गई।

*पूछताछ का विवरण:*

अभियुक्त से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूमता रहता हैं तथा विशेष कर रात्रि के समय बन्द मंदिर अथवा दुकान की रैकी
कर मौका देखकर उसका ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को चुरा लेता हैं। चुराए हुए सामान को कुछ समय के पश्चात मौका देखकर बेच देता हैं। बेचे गए सामान से जो पैसा मिलता है उसे अपने नशे के शौक को पूरा करता हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त गण:*
आशीष कुमार सैनी पुत्र स्वर्गीय जगराम सैनी निवासी अरण्य विहार ब्रह्ममा वाला खाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 21 वर्ष।

*बरामदगी*

1- छत्र चांदी की-01
2-धनलक्ष्मी यंत्र-01
3-23720 रुपए नगद
4-लोहे की गैती-01
5-स्कूटी नंबर-UK07HK4531(घटना में उपयोग की गई)।

*पुलिस टीम :-*

1. उ0नि0 प्रवेश रावत
2. का० विशाल
3. का० रविंद्र
4. का० संजीत
5. प्रदीप
6. रोबिन रमोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *