Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
आग से लाखो का नुकसान …. - uk1news

आग से लाखो का नुकसान ….

रुद्रपुर उधमसिंहनगर …ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिमला बहादुर में शॉर्ट सर्किट के चलते गारमेंट्स और फुटवियर की दुकान में आग लग गई.. आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान में आग फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर की टीम ने फायर टैंकर के माध्यम से कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अब फायर टीम के द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट के द्वारा बताया गया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिमला बहादुर में अशोक राजपूत की गारमेंट्स और फुटवियर की दुकान में आग लगने की सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची थी एक फायर टैंकर के माध्यम से टीम ने आग पर काबू पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है प्रथम दृष्टि दुकान स्वामी के द्वारा 5 से 6 लाख रुपए आग से हुए नुकसान का अनुमान लगाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *