पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में जांच तेज………………

हरिद्वार/उत्तराखंड

पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में जांच तेज

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप दो साधुओं के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों शव जंगल क्षेत्र में मिट्टी के नीचे दबे मिले, जिन्हें सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात शेखर सुयाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस को मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी समेत कुछ संदिग्धों की भूमिका पर शक है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पूरे मामले के खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *