Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
देहरादून के घंटाघर पर हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों लोगो ने किया प्रदर्शन………. - uk1news

देहरादून के घंटाघर पर हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों लोगो ने किया प्रदर्शन……….

देहरादून के रेलवे स्टेशन पर देर रात हुए विवाद के बाद हालत बिगड़ गए हैं। देहरादून के घंटाघर पर हजारों की संख्या में हिंदू संगठन के लोगों इकट्ठा हो गए हैं। जिन्होंने चारों तरफ से ट्रैफिक बंद कर दिया है। पलटन बाजार को भी बंद कर दिया गया है। लोग पिछले 3 घंटे से घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

दरअसल रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद आज सुबह पुलिस ने बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अचानक पलटन बाजार पहुंची पुलिस में जैसे ही विशाल वर्मा को गिरफ्तार किया। उसके तुरंत बाद पलटन बाजार में हंगामा शुरू हो गया। हजारों की संख्या में व्यापारियों ने पलटन बाजार को बंद करना शुरू कर दिया और घटाघर पर धरने पर बैठ गए। चारों तरफ से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।ऐसे पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है ऐसे में तमाम व्यापारी और हिंदू संगठन के लोग विशाल वर्मा को छुड़ाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं इस समर्थन में भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और कई भाजपा नेता ही पहुंच गए हैं। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा अभी इस समर्थन में शामिल हो गए हैं। मामला लगातार पल पकड़ता जा रहा है। मौके पर पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है इसके बाद विशाल वर्मा को छोड़ने का आश्वासन दिया गया है फिलहाल एक तरफ से ट्रैफिक खोला गया है।…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *