जनपद रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी में आयोजित हुआ FAMEX कार्यक्रम, SDRF व NDRF ने किया संयुक्त अभ्यास……………

*जनपद रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी में आयोजित हुआ FAMEX कार्यक्रम, SDRF व NDRF ने किया संयुक्त अभ्यास*

गुप्तकाशी

आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीम द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र में FAMEX (Familiarization Exercise) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान विभिन्न एजेंसियों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा रेस्क्यू व्यवस्थाओं का परीक्षण एवं मूल्यांकन करना रहा।

अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF मुख्यालय सोनप्रयाग से उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF टीम, NDRF के साथ गुप्तकाशी हेतु रवाना हुई। कार्यक्रम के दौरान ट्रांस भारत हेलीपैड एवं चिप्सन हेलीपैड का संयुक्त रूप से सेफ्टी ऑडिट किया गया। इस दौरान हेलीपैड पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपातकालीन संसाधनों एवं संभावित रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा उपस्थित कार्मिकों को विभिन्न आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की जानकारी प्रदान करते हुए उनके संचालन एवं उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं जागरूकता दी गई। साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं संचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेनानायक SDRF, अर्पण यदुवंशी द्वारा भी SDRF टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए एवं NDRF अधिकारियों के मध्य आपदा प्रबंधन एवं संयुक्त रेस्क्यू अभियानों को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। उन्होंने संयुक्त अभ्यासों एवं तकनीकी प्रशिक्षणों को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्मिकों को हर परिस्थिति में सतर्क एवं तैयार रहने हेतु निर्देशित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से SDRF एवं NDRF की टीमों के मध्य आपसी तालमेल, समन्वय एवं आपदा से निपटने की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *