Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश………….. - uk1news

बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश…………..

Oplus_131072

देहरादून

बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश…

राजधानी देहरादून में दो साल के बच्चे का अपहरण कर बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने पर्दाफाश कर गिरोह के 04 सदस्यों को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर अपहृत 02 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्तों ने 02 लाख की रकम लेकर बच्चे का सौदा किया था। आपको बताने की यमुना कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने दोनों बच्चों जिनकी 5 साल और 2 साल है उनकी अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू कर दी।अभियोग की विवेचना के दौरान घटनास्थल यमुना कालोनी में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर वादिनी के घर में राकेश नाम के व्यक्ति के आने-जाने की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई। तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद अभियुक्त राकेश ने वादिनी के अपहृत हुए बड़े पुत्र आकाश को यमुना कालोनी के गेट पर छोड़ दिया। इसकी पुष्टि स्थानीय लोगों ने की।अभियुक्तों से पूछताछ में मुख्य पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त तो नहीं कहीं दोनों बच्चों को तो नहीं बेचा था। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिए तीनों अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर तीनों अभियुक्तों के अमरोहा में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल टीम को अमरोहा रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा कटाई अमरोहा में दबिश देते हुए अभियुक्त राकेश तथा तानिया को गिरफ्तार किया। जिनसे से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त बच्चे को धामपुर में प्रियकां व सैन्टी नाम के व्यक्ति को 02 लाख में बेचने की जानकारी दी गई। जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को साथ लेकर उनके बताए अनुसार धामपुर कोढीपुर में दबिश देकर प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तों प्रियंका और सैन्टी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *