Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
नैनीताल में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद,आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग……………. - uk1news

नैनीताल में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद,आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…………….

Oplus_16908288

नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना ने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नैनीताल पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा न केवल तत्काल FIR दर्ज की गई, बल्कि आरोपित को त्वरित रूप से गिरफ्तार भी कर लिया गया है विरोध में नैनीताल के लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहे और हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल से तल्लीताल होते हुए आयुक्त कार्यालय कूच किया। यहां आरोपी के खिलाफ आयुक्त दीपक रावत को एक ज्ञापन देकर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई। जुलूस में अभूतपूर्व संख्या में जुड़े लोगों ने नारेबाजी की और न्याय की मांग की। व्यापारियों ने शहर में रुके पर्यटकों के लिए अपनी तरफ से मुफ्त खाने की व्यवस्था की। इस दौरान पुलिस और गोपनीय तंत्र का बड़ी संख्या में जमावड़ा देखा गया। मुहिम में जय श्रीराम सेवा दल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदूवादी संगठनों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *