7 दिन से गुमशुदा युवक का शव किमाड़ी रोड की खाई में मिला…………….

देहरादून

बीते 7 दिनों से घर से लापता युवक का शव पुलिस ने किमाड़ी रोड स्थित मुख्य सड़क से नीचे खाई से सड़ी गली अवस्था मे बरामद किया है।

बीती 9 जुलाई को वादी राजेश पाल निवासी दुर्गापुरम नई बस्ती, मोथरोवाला द्वारा थाना नेहरु कालोनी में अपने पुत्र सुमित पाल के 8 जुलाई को बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में पुलिस को एक लिखित तहरीर दी। वादी की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक – 32/2026 अंकित कर वादी के पुत्र को खोजने को एक टीम गठित की।

पुलिस टीम द्वारा वादी के घर तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुमशुदा सुमित पाल मसूरी से किमाडी की तरफ स्थित एक रेस्टोरेण्ट मैकेन्जी हाउस एण्ड कैफे सीसीटीवी फुटेज में 8 जुलाई को काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एचएच-0337 से किमाडी की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम को उक्त रेस्टोरेंट से कुछ दूर मुख्य सडक किनारे सुमित पाल की पल्सर मोटर साईकिल खडी मिली। कल मंगलवार को मौके पर पुलिस टीम द्वारा एसडीआरएफ टीम को बुलाते हुए सडक किनारे गहरी खाई में सर्च अभियान चलाया गया तो पुलिस टीम को बैण्ड के नीचे गहरी खाई मे एक युवक का शव मिला। शव से काफी बदबू आ रही थी व शव काफी पुराना होने के चलते उसमे कीड़े भी लग गए थे व उसे जानवर द्वारा भी खाया हुआ था।

सीओ डालनवाला नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर गुमशुदा सुमित के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई तो परिजनों द्वारा शव सुमित के होने की पुष्टि की गई। पुलिस ने घटनास्थल व शव की फारेन्सिक टीम से वीडीयोग्राफी/फोटोग्राफी करवाई गई। जिसके पश्चात शव का पंचायतनामा भरकर शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *