Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को मातृशक्ति संग सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी………….. - uk1news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को मातृशक्ति संग सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी…………..

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को मातृशक्ति संग सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं के साथ सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक अवसर था, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ में इसका विरोध किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय और नारीशक्ति का अपमान बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक सोच उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिलाओं के प्रति दोहरा रवैया अब देश के सामने है और पहले भी वह महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में बाधा बनती रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की माताएं, बहनें और बेटियां इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगी और समय आने पर इसका जवाब देंगी।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सरकार में दायित्वधारी विनय रोहिला, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवींद्र कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता डंद्रियाल, भावना चौधरी, उमा सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *