Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
मसूरी विधानसभा की हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ कर यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।………. - uk1news

मसूरी विधानसभा की हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ कर यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।……….

मसूरी विधानसभा की हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ कर यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

*तिरंगा हमारे आन बान और सम्मान का प्रतीक, भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है तिरंगा – गणेश जोशी।*


देहरादून, 12 अगस्त। बीजेपी मसूरी विधानसभा द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा का आजोयन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ कर यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई युवा मोर्चा द्वारा की गई। यह यात्रा किशनपुर डाईवर्जन से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथी बड़कला में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में युवाओं, स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते भारत माता की जय नारों के साथ सभी देश भक्ति से ओतप्रोत नजर आए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश के साथ ही राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम अमर बलिदानियों को नमन करें। जिन्होंने देश की आजादी, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर विगत 03 वर्षो से यहराष्ट्रव्यापी अभियान में बड़े जोर शोर से चल रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की इस तिरंगा यात्रा में बच्चे,युवा और मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता निभाई है। यह इस बात का प्रतीक है, कि तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने तथा अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील करते हुए तिरंगे का सम्मान का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही।
इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, बबिता सहोत्रा सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *