Warning: opendir(/home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/uk1news.com/public_html/wp-includes/load.php on line 937
ब्रेकिंग:-देहरादून पासपोर्ट ऑफिस को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी…………… - uk1news

ब्रेकिंग:-देहरादून पासपोर्ट ऑफिस को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी……………

देहरादून*

*पासपोर्ट ऑफिस में धमाकों की धमकी पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*एसएसपी दून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा संभाली सर्च अभियान की कमान*

*बी०डी०एस० तथा डॉग स्क्वाड के साथ सम्पूर्ण परिसर में चलाया सर्चिंग अभियान*

*सर्च अभियान के दौरान पासपोर्ट ऑफिस परिसर में नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु*

*अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की दी थी धमकी*

पासपोर्ट ऑफिस से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उडाने की धमकी दी गई है।

सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल पास पोर्ट ऑफिस परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *