देहरादून नगर निगम में पार्षद पद के लिए बीजेपी ने अपने कर्मठ और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। इसी कड़ी में वार्ड 60 डांडा लखौंड से बीजेपी ने अभिषेक पंत को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभिषेक पंत लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं और राज्य सरकार की जनता के हित में चलाए जा रहे योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी की ओर से जब भी कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसकी निष्ठा के साथ निर्वाहन करते हैं। अभिषेक पंत ने पार्षद का प्रत्याशी बनाने पर क्षेत्रीय विधायक और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। नामांकन के दिन वार्ड से 60 से प्रत्याशी अभिषेक पंत ने पूरे दलबल के साथ जाकर अपना नामांकन दर्ज कराया है
और जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की है। आपको बता दें कि अभिषेक पंत इस क्षेत्र में पार्षद की जिम्मेदारी पूर्व में भी निभा चुके हैं इस बार भी उनकी दावेदारी काफी मजबूत है। यही वजह है कि भाजपा ने उनको इस बार एक बार फिर से मैदान में उतारा है। पूर्व में पार्षद रहते हुए अभिषेक पंत ने क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए हैं जिसकी वजह से उनकी अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी मजबूती से पकड़ है क्षेत्र की जनता भी अभिषेक पंत को हाथों हाथ ले रही है। पिछले साल नगर निकाय के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से चुनाव नहीं हो पाए थे और अब एक लंबे अवधि के बाद नगर निकाय के चुनाव कराए जा रहे हैं।
