बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या………..

*बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या*

*समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का रहा है सदैव उल्लेखनीय योगदान-रेखा आर्या*

*अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन देकर किया सम्मानित*

देहरादून

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून स्थित आईआरडीटीटी सभागार , सर्वे चौक में आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 149 मेधावी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को सम्मान देना और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से उनकी शैक्षिक प्रगति को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस केवल बालिकाओं के सशक्तिकरण का ही नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा, क्षमता और सामर्थ्य को पहचानने तथा सम्मान देने का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब समाज में बेटियों के जन्म को अभिशाप के रूप में देखा जाता था, लेकिन समय के साथ शिक्षा के बढ़ते अवसरों और सामाजिक जागरूकता ने इस सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। वे न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी उपलब्धियों को अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की शुरुआत मानें,साथ ही अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें और चुनौतियों का सामना करें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बी.एल. राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मेधावी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *