देहरादून
आर्य नगर
मानसून सीजन के दौरान उत्तराखंड में इस बार आफत की बारिश बरसी है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का जीवन इस बारिश की वजह से अस्त-व्यस्त हो गया है। देहरादून के रायपुर मालदेवता में बादल फटने के कारण आर्य नगर सहित कई क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इस आपदा में पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। आर्य नगर क्षेत्र वार्ड 9 के पार्षद योगेश (योगी) ने क्षेत्र वासियों की पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर काफी सकारात्मक पहल की है। प्रशासन की ओर से हालांकि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है। इस बीच वार्ड 9 के पार्षद
योगेश (योगी) ने क्षेत्र वासियों के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की है और खुद दिन-रात इस कार्य में जुटे हुए हैं कि किसी भी परिवार के लिए पेयजल की किल्लत न होने पाए। दिन में भी उन्होंने क्षेत्र में टैंकर के जरिए पानी घर-घर बटवाए और अब देर रात तक वह एक बार फिर से इसी पहल में जुटे हुए हैं कि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। क्षेत्र के लोग पार्षद योगेश की इस पहल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और उनके इस कार्य को बहुत सराहनीय बता रहे हैं। यह एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे एक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आ सकता है। इस संकट आपदा में सब देशवासियों और उनके वार्ड मेंबरों से अनुरोध है कि अपना धैर्य रखें सबके घर पानी बिजली प्रॉपर मिलेगी ये योगेश योगी का वादा है
