12 से 15 दिसंबर तक होगा विश्व आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन………….

Oplus_131072

देहरादून

12 से 15 दिसंबर तक होगा विश्व आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन…

देवभूमि उत्तराखंड राज्य में पहली बार वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है। तय कार्यक्रम के तहत राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो का आयोजन 12 से 15 दिसम्बर 2024 तक किया जाएगा। जिसका आयोजन राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों में आयुष विभाग जुटा हुआ है। हालांकि, सम्मेलन में तमाम विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आगामी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो में भारत और अन्य 54 देश से मिलकर 7000 से अधिक डेलिगेट्स आ रहे हैं। इस सम्मेलन में एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। वहीं, ज्यादा जानकारी देते हुए आयुष विभाग के अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से विश्व आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 7000 से ज्यादा डेलिगेट्स ने अभी तक रजिस्ट्रेशन किया आयोजन के दौरान सम्मेलन में 54 देशों से डेलिगेट्स शामिल होंगे। इसके साथ ही देश में आयुष से जुड़े लोग और आयुर्वेद शैक्षिक संस्थान के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक एग्जिबिशन स्टॉल विभिन्न संस्था एवं विभागों की ओर से सम्मेलन में स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सभी व्यवस्थाएं अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप की जा रही है उत्तराखंड राज्य में पहली बार इसका आयोजन हो रहा है जिसमें पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग और कृषि विभाग समेत अन्य विभाग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *