उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान के लिए सुबह 07ः00 बजें से सांय 05 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। मतदान दिवस से 72 घण्टे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घण्टे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जायेगा। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। इसके दृष्टिगत अन्तरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीलिंग को अंजाम दिया जायेगा। अन्तरराज्यीय बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान सघनता से चलाया जायेगा। सभी चैक पोस्टों पर सघन चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं। 17 अप्रैल सांय 05 बजे से 19 अप्रैल सांय 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्यवाही अभी गतिमान है। मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में हैं।
UK1 NEWS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया देहरादून के ऐतिहासिक घण्टाघर के भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण…………..
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अर्द्धकुंभ 2027 के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान………….
- राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह हुआ आयोजित…………..
- थराली आपदा – राहत एवं बचाव कार्यों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश………….
- चमोली जिले के थराली में कल देर रात बादल फटने से भीषण तबाही……………