देहरादून में आयोजित होगा विरासत उत्सव, उत्सव में देश-विदेश के कलाकार लेंगे भाग………….

देहरादून

देहरादून में आयोजित होगा विरासत उत्सव, उत्सव में देश-विदेश के कलाकार लेंगे भाग

उत्तराखंड में विरासत उत्सव को लेकर सभी को इंतजार रहता है। इस बार भी विरासत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस उत्सव को एफ्रो एशिया का सबसे बड़ा लोक और सांस्कृतिक फेस्टिवल माना जाता है। रीच संस्था के संस्थापक व महासचिव आर के सिंह ने बताया कि इस बार विरासत में देश और दुनिया के तीस से ज़्यादा अलग-अलग क्षेत्र के कलाकार भाग लेंगे। इस बार उज़्बेकिस्तान से आए हुए 4 कलाकार अपनी कला से विरासत में आए लोगों को मंत्र मुग्ध करेंगे। इस आयोजन में आयोजनकर्ता की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड को हायर किया जाता है। इसके साथ-साथ पुलिस प्रशासन के लोग भी सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी करते हैं। आपको बता दें कि विरासत को रीच संस्था आयोजित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *