दो कैदी जेल से फरार,…………

Oplus_131072

हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद से दो कैदी फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है, जेल में रामलीला चल रही थी और दोनों भी अन्य कैदियों के साथ रामलीला देख रहे थे, वहीं बगल में जेल के अंदर निर्माण कार्य भी चल रहा था, कैदी उसी का फायदा उठाकर जेल से भागने में कामयाब हो गए , फरार कैदियों के नाम पंकज और राजकुमार है पंकज रुड़की जबकि राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, जबकि राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है, दो कैदियों के फरार हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *