उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोडा रायपुर के माउंट व्यू फार्म्स में अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना और उनसे बातचीत की।कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की सोच ऊंची है और वह कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके लंबे राजनीतिक जीवन में सत्य और कर्मठता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और निष्ठा उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। आयोजकों जय थपलियाल, गणेश सिलमाना और जोंटी ने सफल कार्यक्रम के लिए सबको बधाई दी। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाए और उनके साथ बातचीत की।
कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे त्रिवेंद्र, पुराने कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…………
