चकराता के लोखंडी के पास पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 5 लोगों का किया रेस्क्यू, उपचार के दौरान एक की मौत…
चकराता के लोखंडी मीनार क्षेत्र में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। SDRF ने कार में सवार पांच लोगों का रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी देहरादून से घूमने आए थे, इस घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आपको बता दें कि तहसील चकराता से 20 किलोमीटर आगे लोखंडी मीनार क्षेत्र में एक सफेद रंग की मारूती कार पाले पर फिसलने से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 05 लोग सवार थे जो देहरादून से घूमने आए थे। SDRF रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राजस्व पुलिस, तहसील प्रशासन चकराता और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार पांच लोगों (03 पुरुष, 02 महिला) को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। मुख्य मार्ग से आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चकराता भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गयी है।