हल्द्वानी
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान मचा बवाल।
कॉलेज गेट के बाहर दो छात्र गुटों में धक्का-मुक्की और झड़प के बाद तनाव बढ़ा।
टैक्सी यूनियन से जुड़े बाहरी लोगों पर अराजकता फैलाने और चुनावी माहौल बिगाड़ने के आरोप।
पुलिस ने मौके पर दौड़ाकर कई छात्रों को खदेड़ा और कुछ को हिरासत में लिया।
बढ़ते बवाल को देखते हुए कॉलेज गेट पर तैनात की गई बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स।
अध्यक्ष पद पर कमल बोरा और अभिषेक गोस्वामी के बीच सीधा मुकाबला, समर्थक आमने-सामने।
पुलिस अधिकारियों का साफ संदेश बाहरी तत्वों को हावी नहीं होने दिया जाएगा, अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
