रुद्रपुर में छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान कॉलेज गेट पर मचा बवाल……..

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

रुद्रपुर में छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान कॉलेज गेट पर मचा बवाल…..

सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में छात्र नेताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए।

दोनों गुटों के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की और मारपीट।

इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे गेट पर भगदड़ मच गई।

अचानक हुई गोलीबारी से छात्रों और आम लोगों में अफरा-तफरी का माहौल।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों गुटों को तितर-बितर किया और जांच शुरू कर दी।

5 दिन पहले भी रुद्रपुर के बगवाड़ा क्षेत्र में छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई थी फायरिंग, जिसमें एक युवक घायल हुआ था।

लगातार हो रही घटनाओं से छात्र राजनीति पर भी उठ रहे सवाल।

पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *