पिछले दिनों नानकमत्ता में हुई डेरा प्रमुख की हत्या में वांछित बदमाश की देर रात एक मुठभेड़ में मौत हो गई ।
पुलिस के मुताबिक भगवानपुर क्षेत्र में जब मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह अपनी मोटरसाइकिल से पिरान कलियर जाने वाले रास्ते पर भागे जहाँ बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में एक बदमाश मोके से भाग निकला वही दूसरे बदमाश को जब रूड़की सिविल अस्पताल लाया गया तो वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
वही आई जी गढ़वाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायज़ा लिया और बताया कि कुमाऊँ और गढ़वाल और उत्तराखंड की पुलिस ने जब मिलकर इन बदमाशों को काबू करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किये जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू की मौत हो गई वही दूसरे बदमाश की तलाश फ़िलहाल पुलिस कर रही है
UK1 NEWS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित…………
- केंद्रीय बजट 2026-27 तेजी से बढ़ते भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है हरदीप सिंह पुरी……………
- पटेलनगर चंद्रबनी चौक के पास कैफे में दो पक्षों में झगड़ा………..
- देहरादून में एक और युवती पर हुआ चापड़ से हमला……….
- हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना……………
