उत्‍तराखंड में Uniform Civil Code लागू करने की नियमावली का प्रारूप कमेटी ने सीएम धामी को सौंपा 9 नवंबर स्थापना दिवस पर यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रदेश में लागू हो सकता है।प्रमुख बातें ये…………..

Oplus_131072

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC नियमावली रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। इस दौरान रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, सदस्य मनु गौड़,सुलेखा डंगवाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही UCC नियमावली को कैबिनेट मीटिंग में लाया जाएगा। मंत्रिमंडल की मुहर के बाद UCC प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। संभावना है कि 9 नवंबर स्थापना दिवस पर यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रदेश में लागू हो सकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश में UCC लागू करने की घोषणा की गई थी। जनता ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनाई। इसके बाद पहले ही कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए ड्राफ्टिंग कमेटी और रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमिटी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी एक्सपर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बहुत अच्छा काम किया है। इसमें कई ऐसे प्रावधान होंगे जिनमें महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया।

अपना पूरा काम कर लिया है। बताया जा रहा है कि कमेटी ने नियमावली की प्रिंटिंग भी पूरी कर ली है। कमेटी की ओर से UCC नियमावली को लेकर सभी काम पूरा कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी 18 अक्टूबर यानी शुक्रवार को नियमावली की कॉपी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी .7 अक्टूबर को रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने नियमावली को लेकर फाइनल बैठक की थी। जिसमें सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान नियमावली में कुछ बिंदुओं को जोड़ा गया था। जिसके बाद नियमावली को फाइनल कर दिया गया था। बैठक में नियमावली को प्रिंटिंग के लिए भेजने का भी निर्णय लिया गया था। इसके बाद पूरी नियमावली प्रिंट होकर रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमिटी के पास आ गई है। नियमावली के लिए बाकायदा एक पोर्टल भी बनाया गया है, जिसका ट्रायल रन भी किया जा चुका है।

आगामी कैबिनेट बैठक में लाई जाएगी नियमावली…

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस को प्रदेश में UCC लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद रूस मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी द्वारा भी तेजी से काम किया गया। अब 18 अक्तूबर को यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC नियमावली मुख्यमंत्री मिल जायेगी। जिसके बाद उसे आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC लागू कर दिया जाएगा।

UCC विधेयक 6 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान सदन के पटल पर रखा गया। 07 फरवरी 2024 को विधानसभा से पारित किया गया था। सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रावधानों को तैयार करने के लिए 10 फरवरी को रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी का गठन किया गई। उत्तराखंड के पूर्व सीएस शत्रुधन सिंह की अध्यक्षता में सात सदस्यीय रूल्स मेकिंग और इंप्लीमेंटेशन कमेटी का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *