ऑपरेशन कालनेमि- दून पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रही थीं भारत में……….

Oplus_16908288

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थीं।

ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो बांग्लादेशी महिलाओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 01 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से 01 अन्य संधिक्त महिला को हिरासत में लिया गया,

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं की असली पहचान बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा है,और दूसरी बॉबी खातून के रूप में की गई है दोनों आरोपी बांग्लादेश की रहने वाली हैं। वह कोविड के दौरान अवैध रूप से भारत आई थी और देहरादून में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रही थी। उसने देहरादून के एक व्यक्ति से विवाह भी किया था।

आरोपियों से पुलिस ने बरामद किये फ़र्ज़ी दस्तावेज
पुलिस ने उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बांग्लादेशी आईडी बरामद की है। उसके खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने एक अन्य बांग्लादेशी महिला बॉबी खातून को भी हिरासत में लिया है, जो 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और देहरादून में मजदूरी कर रही थी। उसे जल्द ही बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें से 8 को जेल भेजा जा चुका है और 9 को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *