मंत्री रेखा आर्य ने किया मतदान……………….

अल्मोड़ा

रेखा आर्य ने किया मतदान……………….

उत्तराखंड में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में मतदान किया। वे शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचीं और आम मतदाताओं की तरह कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के पश्चात उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान है और प्रत्येक नागरिक को इसमें भाग लेकर अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र का आधार जागरूक मतदाता होते हैं और यही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूती देने में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *