सहस्त्रधारा रोड(खंलगा पार्क) स्थित एकता विहार धरना स्थल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से स्थापित झोपड़ियों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई……….

नगर निगम देहरादून द्वारा आज 28.02.2026 को सहस्त्रधारा रोड(खंलगा पार्क) स्थित एकता विहार धरना स्थल क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से स्थापित झोपड़ियों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाई पूर्व में जारी नोटिसों एवं संबंधित अधिनियमों के प्रावधानों के तहत की गई। पूर्व में क्षेत्र का निरीक्षण करने पर पाया गया था कि स्थल पर बिना अनुमति के अस्थायी ढांचे स्थापित किए गए थे। उक्त कार्यवाई पुलिस बल के सयोग से शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करी गई। अभियान मे लगभाग 3 एकड़ भूमि के अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर निगम की प्राथमिकता सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए नागरिकों से लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करना है। आप सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। भविष्य में भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *