रजत पदक जीतने वाली फुटबॉल टीम को किया सम्मानित……………..

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की फुटबॉल टीम ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। देहरादून फुटबॉल एसोसिएशन ने नेशनल गेम्स में उत्तराखंड फुटबॉल टीम के रजत पदक जीतने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल मौजूद रहे। मेयर ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि फुटबॉल के विकास एवं संरक्षण के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे, जिससे युवाओं को खेल के लिए आकर्षित किया जा सके। इस अवसर पर उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी शैलेन्द्र नेगी, शशांक राना, अभिषेक रावत, शेर सिंह बोरा, अक्षय थापा, वीरेंद्र पांडे एवं उत्तराखंड स्नो गर्ल से विख्यात मेनका गुंजियाल रावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलबर सिंह बिष्ट ने की। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून के सचिव राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष प्रवीण फरासी, कोषाध्यक्ष राहुल रावत, पुष्कर गोसाईं, रमेश राणा, गोविंद बिष्ट, अनूप राना, रेफरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुलाश्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *