पौड़ी। जनपद के खिर्सू में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहंुची बचाव दल की टीम ने चारों मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है जबकि घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्तें में कठुली गांव के समीप ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मंे जा गिरी। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है। इस घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है।
UK1 NEWS
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित…………
- केंद्रीय बजट 2026-27 तेजी से बढ़ते भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है हरदीप सिंह पुरी……………
- पटेलनगर चंद्रबनी चौक के पास कैफे में दो पक्षों में झगड़ा………..
- देहरादून में एक और युवती पर हुआ चापड़ से हमला……….
- हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना……………
