भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला
उत्तराखंड में कल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। कल 30 अप्रैल को ही कांग्रेस पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ रैली करने जा रही है। कांग्रेस के इस कदम पर भारतीय जनता पार्टी ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की आर्थिकी पर चोट पहुंचाना चाहती है। कल से ही चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी और कल ही कांग्रेस आंदोलन करने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भाजपा ने जहां अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को टाल दिया है तो वहीं कांग्रेस उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान इस तरह की हरकत करने जा रही है। इसके अलावा उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा भी की है।