देहरादून में एक और युवती पर हुआ चापड़ से हमला……….

Oplus_16908288

देहरादून

उत्तराखंड अभी गुंजन हत्या कांड से उभरा नहीं था कि एक और युवती पर चापड़ से हमला हो गया। आपको बता दें राजधानी के चंद्रबनी चौक क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवती पर चापड़ से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कैफे में कॉफी पीने गई युवती पर तीन युवकों ने आपसी विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैय्यद मोहल्ला चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद और से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी और फिर चापड़ से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवती को उसके साथी तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए।

पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल तीनों युवक फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

“घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *