हरिद्वार के नए डीएम,मयूर दीक्षित और नितिका खंडेलवाल को टिहरी की कमान…………..
देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरिद्वार और टिहरी जनपदों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की है। हरिद्वार के जिलाधिकारी कामेंद्र सिंह के निलंबन के बाद सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। मयूर दीक्षित इससे पूर्व कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं…
