जौनसार क्षेत्र में अब शादियों में नहीं मिलेगा फास्टफूड, बैठक में ग्रामीणों ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, शादी समारोह में तीन से ज्यादा गहनों पर लगी पाबंदी……..
देहरादून– खत सिली गोथान के अन्तर्गत आने वाले ग्राम दातनू में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता कृपाल सिंह चौहान ने की। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विवाह और सामाजिक परंपराओं में फैल रहे अनावश्यक खर्च और दुरुपयोग पर नियंत्रण रखना है।…

