मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं।
लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता से की मुलाकात।
जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं क्षेत्रीय समस्याएं।
अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।
समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई पर दिया जोर।
आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र पर काम कर रही सरकार।
क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर जनप्रतिनिधियों के साथ की चर्चा।

