देहरादून
स्वाइन फ्लू के खतरे से निपटने की तैयारी……….
देहरादून में स्वाइन फ्लू के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में बीमारी के फैलाव को रोकने और मरीजों की समय पर जांच के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सरकार की एडवाइजरी के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना काल से ही N-95 मास्क, पीपीई किट, आईसीयू और ऑक्सीजन सप्लाई जैसे प्रोटोकॉल लागू हैं। मरीजों की जांच के लिए RT-PCR सुविधा उपलब्ध है और बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और मेडिसिन विभागों की संयुक्त टीम सतर्क है। फिलहाल कोई मरीज भर्ती नहीं है, एक पॉजिटिव केस आया था जिसका सफल इलाज किया गया है।
