हाथी के हमले से महिला की मौत …………..

हाथी के हमले से महिला की मौत ,ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए एक सरकार नौकरी की मांग की..
महिला अपने मायके (घर) से दूध लेकर मुख्य मार्ग (एयरपोर्ट-रायपुर रोड) पर स्थित अपने रेस्टोरेंट की तरफ पैदल लौट रही थीं ,जंगल से सटे धन्याड़ी गांव के पास अचानक एक जंगली हाथी उनके सामने आ गया और उन पर हमला कर दिया. हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं (उनकी कई पसलियां टूट गई थीं). ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत देहरादून के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया.
ग्रामीणों का आक्रोश: इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में वन विभाग के प्रति भारी गुस्सा है. ग्रामीणों ने आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों की सुरक्षा के लिए उचित सोलर फेंसिंग (बाड़ लगाने) व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *